विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन को लेकर साझा किया अनुभव

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से शनिवार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आपदा प्रबंधन पर दूसरा प्री शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन को लेकर अपने विचार रखे और अनुभव साझा किया। महाराष्ट्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश नाईक और युकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन मंत्री गणेश नाईर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली मां गंगा के जल की शुद्धता आज भी सनातन धर्म की संस्कृति को संजोए हुए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आपदाओं के समय किए गए तत्पर और सहायक प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्री कॉंफ्रेंस के लिए शुभकामनाएं दी। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने कहा कि आपदा प्रबंधन पर आधारित इस प्री-शिखर सम्मेलन का आयोजन मुंबई में करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आपदा प्रभावित राज्यों के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से कार्य किया जा सके। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके बाद देश भर के केंद्र सरकार के संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग सत्रों में आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस, स्ट्रेटेजिक वेन्यू, वित्रय, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई सहित कई प्रमुख संस्थानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक प्रहलाद अधिकारी, मीडिया संयोजक अमित पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments