लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, दो की मौत

डोईवाला/देहरादून , 24 मार्च2025(आरएनएस ): देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सोमवार सुबह लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
डोईवाला कोतवाली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे UK18 CA 6636 नंबर का डंपर अचानक बेकाबू हो गया और तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से जा टकराया। इस हादसे में दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि एक कार (UK07AF 2506) और डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दोनों मृतक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में थे नियुक्त
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में कार्यरत थे और सुबह अपने घर से टिहरी के लिए निकले थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान रत्नमणि उनियाल (निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, रायपुर, देहरादून) और पंकज कुमार (पुत्र किशोरी लाल पवार) के रूप में की है।

डंपर चालक हिरासत में, दस्तावेजों की जांच जारी
पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और प्राथमिक जांच में हादसे का कारण डंपर के ब्रेक फेल होना पाया गया है। डंपर में भरी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments