पौड़ी में पुरानी पेंशन बहाली को एक को रैली निकलेगी

पौड़ी(आरएनएस)।   पुरानी पेंशन बहाली और यूपीएस-एनपीएस का विरोध करने के लिए 1 अप्रैल को पौड़ी में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी। कर्मचारियों द्वारा इस दिन काली पट्टी बांधकर और घरों में अंधेरा कर भी विरोध किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। पौड़ी में आयोजित विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक में एक अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष संजय नेगी, महासचिव मेहरबान सिंह भंडारी, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनिता विश्वकर्मा ने कहा कि यदि यूनिफाइड पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी है तो हमारे जनप्रतिनिधि इसका लाभ क्यो नहीं ले रहे है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक चुनाव, एक संविधान एक निशान जैसी बातों से देश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं वहीं, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं देकर उनके साथ अन्नाय किया जा रहा है। कहा कि सरकार जल्द पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लेती है तो तो आने वाले समय में राज्य एवं देश के अंदर होने वाले विभिन्न चुनाव में इसका खामियाजा सत्ता रूढ़ दल को भुगतना होगा। कहा कि अर्द्ध सैनिक सैनिक बल के जवान और तमाम सुरक्षा एजेंसियां को भी पुरानी पेंशन योजना से वंचित किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल को होने वाले विरोध को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी विरोध में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, प्रीति, अनिल थपलियाल, सुशील, अंकित भट्ट, जगवीर रौथान, विकास रावत आदि शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments