सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद धामी सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
देहरादून,05अप्रैल 2025: उत्तराखंड की धामी सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। 31 मार्च को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शनिवार, 5 अप्रैल को सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, राधा रतूड़ी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इससे पहले, पूर्व आईपीएस अधिकारी दिलीप सिंह कुंवर को भी सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।
नियुक्ति की मुख्य बातें:
- राज्यपाल ने राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया।
- यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
- उनका कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक रहेगा।
- उन्हें वेतन, भत्ते और सेवा शर्तें भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार मिलेंगी।
राधा रतूड़ी की नियुक्ति को राज्य में सूचना के अधिकार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यँहा देखें आदेश


Recent Comments