

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक काशीराम बडोनी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बडोनी के पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु बडोनी को भेजे शोक संदेश में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि काशीराम जी ने सेना में रहते हुए अदम्य साहस और बहादुरी के साथ देश की सेवा की। उनकी इसी वीरता के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था।
उन्होंने कहा कि बडोनी के जाने से उत्तराखंड ने अपना एक योग्य, निडर और जांबाज सपूत खो दिया है। उनकी वीरगाथा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। कांग्रेस नेता ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Recent Comments