खटीमा,09अप्रैल 2025(एजेंसिया ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय शेर सिंह धामी जी की पंचम पुण्यतिथि पर खटीमा में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने उनके सैनिक जीवन और मातृभूमि की सेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि—“राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे। उन्होंने न केवल एक सैनिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि हमें भी सादगी, सत्य और समर्पण के मूल्य सिखाए।”
उन्होंने आगे कहा कि उनके पिताजी उनके जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। “उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी मुझे हर निर्णय में दिशा प्रदान करते हैं। उनकी पावन स्मृतियाँ मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है।”
मुख्यमंत्री ने इस भावुक क्षण को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया, जहाँ उन्होंने पिताजी की स्मृतियों और उनके जीवन के मूल्यों को विस्तार से याद किया।

Recent Comments