लखनऊ,(आरएनएस ) भोजपुरी सिनेमा की चमक-धमक से सजी एक यादगार शाम राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तब देखने को मिली, जब सरस सलिल द्वारा आयोजित छठें भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स 2025 ने इस क्षेत्र के सितारों और पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। यह आयोजन न केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि एक ऐसा क्षण भी था जब बैकस्टेज काम की भी खुलकर सराहना हुई।इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म ‘फसलÓ में दमदार अभिनय के लिए दिनेश लाल यादव ‘निरहुआÓ को बेस्ट एक्टर (पुरुष) और फिल्म ‘बड़की दीदीÓ के लिए अंजना सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म ‘हिंदुस्तानीÓ के निर्माता विजय कुमार यादव और फिल्म ‘सूर्यवंशमÓ के निर्माता निशांत उज्जवल को संयुक्त रूप से बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया, जबकि फिल्म ‘सूर्यवंशमÓ के निर्देशन के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा और प्रस्तुति के दौरान हर विजेता को जोरदार तालियों के साथ अभिनंदन मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल पुरस्कार वितरण नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की एक सामूहिक उपलब्धि का उत्सव था।अवार्ड समारोह की विशेष बात यह रही कि इस बार मुख्यधारा के कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्रों में योगदान देने वालों को भी बराबर सम्मान मिला। एडिटिंग, सेट डिज़ाइन, लाइटिंग, बैकग्राउंड स्कोर, लेखन और अन्य तकनीकी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच पर आमंत्रित कर उनकी कड़ी मेहनत को सराहा गया।इस वर्ष कुल मिलाकर 50 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें अभिनय, निर्देशन, लेखन, संगीत, प्रोडक्शन डिज़ाइन और तकनीकी श्रेणियाँ शामिल रहीं। विशेष श्रेणी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का सम्मान विजय खरे को दिया गया, जिनका दशकों से भोजपुरी सिनेमा पर गहरा प्रभाव रहा है।इस अवॉर्ड नाइट की शोभा विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने और बढ़ा दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संदीप बंसल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह, एसआर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सूचना विभाग के राजेश राय, विधानसभा सदस्य डॉ. नीरज बोरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरिंदर सिंह राजपूत और अभिनेत्री व एंकर अनीता सहगल इस आयोजन में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अंत में दिल्ली प्रेस के एडिटर-इन-चीफ और पब्लिशर परेश नाथ ने अपनी बात रखते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हम उन कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित कर पा रहे हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।
भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता और गुणवत्तापूर्ण कार्य की यह भव्य संध्या न केवल यादों में बस गई, बल्कि भविष्य के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी।
लखनऊ में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन, निरहुआ और अंजना सिंह को मिला अभिनय का सर्वोच्च सम्मान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments