ऋषिकेश(आरएनएस)। देहरादून स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और अंडर-17 में एएनडी पब्लिक स्कूल चैंपियन बना। शनिवार को दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल के अंडर-12 बालक वर्ग में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में भागीरथी पब्लिक स्कूल ने पहला, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने दूसरा एवं संपति देवी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में एएनडी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, भागीरथी स्कूल ने द्वितीय एवं होप वे पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के बालिका वर्ग में फुटहिल्स एकेडमी ने प्रथम, भागीरथी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं हिमालयन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। फुटबॉल के अंडर 12 आयु वर्ग में एनडीएस ने प्रथम, पारस पब्लिक स्कूल ने दूसरा व दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में एनडीएस ने प्रथम, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व भागीरथी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एनडीएस ने द्वितीय, रेडफोर्ट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने साईं बाबा इंटरनेशनल स्कूल को 63-25 से हराया और चैंपियन बना। अंडर-17 बालक वर्ग में एएनडी पब्लिक स्कूल ने 43-19 से एनडीएस को हराया और चैंपियन बना।

Recent Comments