हाईकोर्ट में पांच नवनियुक्त जस्टिस ने ली शपथ

मुख्य न्यायमूर्ति को जोड़कर जजों की कुल संख्या हुई 84
प्रयागराज 7 अगस्त (आरएनएस )। इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को पांच नए न्यायमूर्तियों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अपने न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित सादे समारोह में नवनियुक्त न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले पांचों न्यायमूर्ति इससे पहले जिला जज थे । एचजेएस संवर्ग से आने वाले प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल शाहिद, संतोष राय, तेज प्रताप तिवारी व जफीर अहमद ने क्रमश: शपथ ली। सभी नव नियुक्त न्यायमूर्तियों के स्वजन भी इस मौके पर उपस्थित थे।
इन पांच न्यायमूर्तियों के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 83 हो गई है। हालांकि यह भी आधी संख्या से तीन अधिक है। मुख्य न्यायमूर्ति को भी जोड़ लें तो यह संख्या 84 हो जाएगी।
प्रयागराज प्रधान पीठ में इससे पहले अब तक 59 न्यायमूर्ति थे, जो अब 64 हो गए हैं जबकि लखनऊ खंडपीठ में यह संख्या 19 है। न्यायमूर्तियों के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है।
शपथ ग्रहण समारोह के कारण आज न्यायिक कार्य दिन में 11 बजे शुरू हुआ। अन्य न्यायमूर्तियों के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments