उत्तरकाशी: धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावितों के लिए आज भी हेलीकॉप्टर से राहत अभियान जारी है। सुबह खराब मौसम के कारण हेली ऑपरेशन लगभग 9:45 बजे शुरू हुआ। मातली हेलीपैड से बड़ी मात्रा में खाद्य और राहत सामग्री हर्षिल हेलीपैड तक भेजी जा रही है। वापसी में, हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों से जरूरतमंद लोगों को मातली पहुंचा रहे हैं।

आपदाग्रस्त धराली में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस हेली ऑपरेशन में अब तक 260 से भी ज्यादा फेरे लगाए जा चुके हैं। इस अभियान में मातली हेलीपैड से 8 हेलीकॉप्टर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से सेना के चिनूक, एमआई, एएलएच और चीता हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू अभियान में मदद कर रहे हैं।


Recent Comments