
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री धराली में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए भेजी गई है।
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत यह सामग्री भेजी है, जिसमें 10 से 12 दिनों के लिए पर्याप्त कच्चा राशन जैसे आटा, चावल, दालें, मसाले, और खाने का तेल शामिल है। इसके अलावा, इसमें टूथपेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने इस सहयोग के लिए कोटक महिंद्रा बैंक का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, कोटक महिंद्रा बैंक के सर्किल हेड शोभित अग्रवाल, एरिया हेड अनुज कपूर, रजत जैन और बैंक के इंप्लीमेंटिंग पार्टनर सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Recent Comments