नदी किनारे रहने वालों के लिए गेस्ट हाउस तैयार
देहरादून । देहरादून में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके मद्देनजर, जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल लगातार जिला आपदा परिचालन केंद्र के कंट्रोल रूम से हर पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी तहसीलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी ने दीपनगर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। राजीव नगर, रिस्पना नदी के किनारे रहने वाले परिवारों को देखते हुए प्रशासन ने एक स्थानीय गेस्ट हाउस में 15 कमरे अधिग्रहित किए हैं।

प्रशासन ने इन परिवारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। इसके अलावा, उनके मवेशियों के लिए एक खाली मैदान को भी अधिग्रहित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इन परिवारों को सुरक्षित गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जाएगा।
पूरे जिले में क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) पूरी तरह मुस्तैद हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि भारी बारिश से किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान न हो।


Recent Comments