देहरादू।उत्तराखण्ड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड (USWDB) द्वारा आज ओडिशा राज्य के पशुचिकित्सा अधिकारियों के लिए ‘Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर, पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड के अपर निदेशक, डॉ. उदयशंकर, और USWDB के मुख्य अधिशासी अधिकारी, डॉ. प्रलयंकर नाथ, ने ‘Scientific Goat Breeding, Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats’ विषय पर एक प्रशिक्षण नियमावली (Training Manual) का भी अनावरण किया।

प्रशिक्षण के दौरान, ऋषिकेश स्थित राज्य भेड़-बकरी अतिहिमिकृत वीर्य उत्पादन एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला के प्रभारी, डॉ. अमित अरोड़ा, प्रतिभागियों को बकरियों में हार्मोनल प्रबंधन, Oestrus Synchronization की प्रक्रिया और कृत्रिम गर्भाधान पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
उद्घाटन समारोह में यू0एस0डब्ल्यू0डी0बी0 से डॉ0 दीक्षा रावत, पशुचिकित्सा अधिकारी,डॉ0 शिखाकृति नेगी, पशुचिकित्सा अधिकारी, , अभिलाष यादव, कनिष्ठ सहायक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।


Recent Comments