जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने दाखिल किया नामांकन

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इसी दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी पर्चा भरा। नामांकन के बाद चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत भाजपा के साथ है और रविवार को अधिकांश सदस्य देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना समर्थन स्पष्ट कर चुके हैं। रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अनिल शाही, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कुंदन लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments