देहरादून । कांग्रेस सेवा दल ने वोट चोर गद्दी छोड़ संदेश में मौन उपवास रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार लोकसभा सांसद प्रतिपक्ष नेता की बात को नहीं सुनती तो सभी कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। बुधवार को कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल घंटाघर पर एकत्र हुए और मौन उपवास रखा। कांग्रेस नेता व अतिरिक्त मुख्य संगठक मनमोहन शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक एक घंटे का मौन उपवास रखा गया। मनमोहन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, लोकसभा सांसद प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव की वोट चोरी को पूरे हिंदुस्तान के समक्ष लाकर जन मानस को प्रधानमंत्री की असत्यता से अवगत कराया है और चुनाव आयोग को पूर्ण डाटा दर्शाया है कि वोटों की चोरी हुई। आरोप लगाया कि चोरी होने के उपरांत चोरी से राष्ट्र में सरकार बनाई फिर कांग्रेस ने एक मत में संदेश देते हुए कहा कि अगर लोकसभा सांसद प्रतिपक्ष नेता की बात को अगर सरकार नहीं सुनती तो सभी कांग्रेस जन आंदोलन करेंगे। कहा कि लोकसभा सांसद प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के द्वारा मांगे जा रहे संपूर्ण डाटा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए, जिससे सत्यता का जनमानस को पता चल सके।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा ने मिलकर मतदाता सूची में हेराफेरी की और हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया। कहा कि कांग्रेस वर्कर राहुल गांधी के साथ हैं और राहुल गांधी के हाथों को हम मजबूत करेंगे।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होने की जरूरत है। कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है और जनमानस के लिए कार्य कर रही है। उपवास में शीला श्रीवास्तव, सावित्री थापा, पियूष गौड़, संदीप धूलिया, मोहम्मद अख्तर, सुनीता धारियां, गोपाल सिंह गढ़िया, मंजू चौहान, अशोक मल्होत्रा, प्रवक्ता अर्जुन सोनकर, पार्षद राजेंद्र प्रसाद ,आशा रथी, सुनील बंगा, सुरेश चंद, शिव कुमार, ओम प्रकाश वाल्मीकि, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनुराग कपूर सावित्री संजीव आदि शामिल थे।

Recent Comments