कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: एम्स चोरी का पर्दाफाश करने पर दून पुलिस टीम सम्मानित

कार्यकारी निदेशक एम्स ने प्रशस्ति पत्र देकर की दून पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना

ऋषिकेश । एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर में गत 19 जुलाई को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करने पर ऋषिकेश पुलिस टीम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉ० मीनू सिंह ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए सम्मानित किया।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना में ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया था। चोर के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों की एम्स प्रशासन ने भरपूर प्रशंसा की।

एम्स ऋषिकेश प्रशासन की ओर से सम्मानित किए गए पुलिस कर्मियों में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश, व०उ०नि० नवीन जोशी, उ०नि० विकसित पवार, चौकी प्रभारी एम्स उ०नि० देवेंद्र पवार, हे०कां० संदीप राठी, कां० दिनेश मेहर, कां० सौरव वालिया, कां० संदीप छाबड़ी तथा एसओजी के कां० नवनीत और कां० कुलदीप शामिल रहे।

इस सम्मान समारोह से पुलिस टीम में उत्साह का माहौल देखा गया। एम्स प्रशासन ने कहा कि इस तरह की सराहनीय कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है तथा अपराधियों में भय व्याप्त होता है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस की इस कार्यकुशलता को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिली है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments