नई टिहरी(आरएनएस)। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। विधायक किशोर उपाध्याय और डीएम नितिका खंडेलवाल ने पीआईसी ग्राउंड पर, टीएचडीसी इंडिया बीपुरम में निदेशक सिपन कुमार गर्ग, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एनके जोशी, एसआरटी परिसर में निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के प्रांगण में आयोजित किया गया। पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विधायक किशोर और डीएम ने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। बाल विकास, समाज कल्याण, उद्यान एवं कृषि विभाग के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। पंचायतीराज विभाग के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, चंबा शोभनी धनोला, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस स्नेहिल, एडीएम अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, काग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा मौजूद रहे। इससे पहले कर्मचारियों और पालिकाकर्मियों ने बौराड़ी पेट्रोल पंप के पास सामूहिक श्रमदान कर सफाई की। इधर, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रावत और कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राणा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में कुलपति प्रो. जोशी ने शौर्य दीवार पर देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट, संजय तिवारी, राहुल सुयाल, वरुण डोभाल मौजूद थे। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट ने ध्वजारोहणकिया। वहीं, टीएचडीसी इंडिया बीपुरम में निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण किया। सीआईएसएफ के जवानों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर सीजीएम (कोटेश्वर परियोजना) एमके सिंह, जीएम विजय सहगल, एजीएम डीपी पात्रों, डॉ. नमिता डिमरी, मनोज ग्रोवर, डीसी भट्ट, संजय पंवार, बीडी सेमवाल, कमांडेंट सीआईएसएफ गौरव तोमर, उप कमांडेंट डीसी शुक्ला, वरिष्ठ प्रबंधक मोहन सिंह, मनोज राय, मनबीर सिंह नेगी, आरडी ममगाईं मौजूद रहे। दूसरी ओर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में निदेशक प्रो. बौड़ाई ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रो. आरसी रमोला, प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. एनके अग्रवाल, हंसराज बिष्ट मौजूद रहे।

Recent Comments