उत्तराखंड के केजेएस कलसी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल) की उपलब्धि हासिल की

देहरादून। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल) की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने यह परीक्षा 24 मई 2025 को दी थी, जिसका परिणाम और प्रमाणपत्र उन्हें 15 अगस्त 2025 को वर्ल्ड एथलेटिक्स की ओर से ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व, कलसी ने वर्ष 2010 में आईएएएफ लेवल 1 की अंतरराष्ट्रीय परीक्षा पास की थी और कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियनशिप, और साउथ एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में निर्णायक की भूमिका निभाई। हाल ही में, 10 अगस्त 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में भी उन्होंने मुख्य रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।


उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं, अंतरराष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह, ओलंपियन मनीष रावत, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता प्रीतम बिंद, और वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार व मनीष भट्ट ने केजेएस कलसी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments