देहरादून, 17 अगस्त 2025 – जिला प्रशासन देहरादून की संवेदनशील और जनहितकारी कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। असहाय एकल माता रजनी की आर्थिक परेशानी के चलते उनकी बेटी शिवानी की पढ़ाई बंद होने की कगार पर थी। प्राइवेट नौकरी और किराए के मकान में जीवन यापन कर रहीं रजनी ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मदद की गुहार लगाई।
डीएम के अनुरोध पर श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने शिवानी की पिछली सत्र (2024-25) की 50% फीस माफ कर दी। वहीं अब जिले का “प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा” शिवानी की आगे की समस्त शिक्षा का खर्च वहन करेगा।
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुई इस पहल ने असहायों के आंसू पोंछने का काम किया है। शिक्षा से लेकर ऋण माफी, स्वास्थ्य उपचार और न्याय तक – प्रशासन संवेदनशीलता के साथ आमजन के जीवन को आसान बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।

Recent Comments