धस्माना के जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों की जांच, चश्मे व हियरिंग ऐड वितरित

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें से नेत्र विभाग में 90 लोगों की जांच हुई, जिनमें आधा दर्जन मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई, वहीं 55 लोगों को मुफ्त नजर के चश्मे प्रदान किए गए। ईएनटी विभाग ने भी जांच की और लगभग आधा दर्जन मरीजों को मुफ्त हियरिंग ऐड उपलब्ध कराए।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत देहरादून की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने उन्हें एक संघर्षशील, जुझारू और जनता के बीच हर समय उपलब्ध रहने वाला नेता बताते हुए कहा कि धस्माना की सबसे बड़ी पहचान उनकी निस्वार्थ सेवा और संगठन क्षमता है। कौर ने धस्माना की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि संगठन उपाध्यक्ष के रूप में वे कांग्रेस को पूरे राज्य में और मजबूती देंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। प्रदेश बनने के 25 साल बाद भी अधिकांश जिला अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। उन्होंने राजधानी देहरादून के दून अस्पताल और जिला अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां तक मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगामी चुनाव में भी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

स्वास्थ्य शिविर में अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. गोयल, दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, नगर निगम पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद मुकीम अहमद, जाहिद अंसारी, अभिषेक तिवारी, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर व राजेश उनियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार तजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन मौजूद रहे।

शिविर के संयोजक दिनेश कौशल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और जरूरतमंदों को मुफ्त उपचार एवं उपकरण उपलब्ध कराए। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए अपनी टीम का आभार व्यक्त किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments