वोट चोरी विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाने की तैयारी

नईदिल्ली,18 अगस्त (आरएनएस)। विपक्ष का इंडिया गठबंधन वोट चोरी विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है। विपक्षी पार्टियां रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार के दिए जवाबों से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनसे माफी मांगने और हलफनामा देने को कहा था। विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव के लिए उन पार्टियों को भी शामिल कर सकती हैं, जो घोषिततौर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव में इंडिया गठबंधन के अलावा ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी), तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिल सकता है क्योंकि इन्होंने भी चुनाव आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की थी। विपक्षी पार्टियां महाभियोग का प्रस्ताव शीत सत्र में ला सकती हैं क्योंकि मानसून सत्र 21 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
सीईसी कुमार ने रविवार को दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही वोट चोरी के आरोपों पर कहा था कि उन्हें या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। कोई तीसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर 7 दिनों के भीतर हलफनामा नहीं मिलता है, तो इसका मतलब है कि ये सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने दोहरे मतदान के आरोपों को भी खारिज किया था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments