देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान, कई क्षेत्रों से हटाया गया कब्जा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून शहर में सड़क और पैदल मार्गों पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने आज विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सहस्त्रधारा रोड, परेड ग्राउंड, सुभाष रोड सहित कई प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।

प्रशासनिक टीम ने सड़कों पर लगाए गए ठेलों, अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को हटाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फुटपाथ और सड़क पर कब्जा जमाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से निरीक्षण करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखें। साथ ही, जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

यह अभियान शहर को व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments