8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा

नईदिल्ली,24 अगस्त। पिछले सप्ताह शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ के साथ शीर्ष पर रही, जो घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुझान के अनुरूप था। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मूल्यांकन में गिरावट आई है। शेयर बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क 709.19 अंक या 0.87 प्रतिशत का उछल दर्ज हुआ है।
सबसे ज्यादा फायदा पाने वाली कंपनियां देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 48,107 करोड़ की वृद्धि की है, जिसके बाद इसका मूल्यांकन 19.07 लाख करोड़ रुपये हो गया। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 34,280 करोड़, भारती एयरटेल का 33,899 करोड़ और बजाज फाइनेंस का 20,413 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसी प्रकार इंफोसिस का पूंजीकरण 16,693 करोड़, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 11,487.42 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक का 6,443 करोड़ और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 822.25 करोड़ रुपये बढ़ा है।
बाजार पूंजीकरण में गिरावट की बात करें तो एचडीएफसी बैंक का 20,040 करोड़ रुपये घटकर 15.08 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 9,784 करोड़ रुपये घटकर 7.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments