राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को 22 करोड़ की सौगात

देहरादून । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 29 अगस्त 25,शुक्रवार को एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। समारोह में खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड़ रुपये की नगद इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष राज्य खेल परिषद हेमराज बिष्ट ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को 11.69 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

हेमराज बिष्ट ने कहा कि राज्य के यशस्वी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खेल प्रतिस्पर्धा और खेल विस्तार की दिशा में नई ऊँचाइयों को छुआ है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ रही है। इसी कड़ी में यह आयोजन खिलाड़ियों के मनोबल को और बढ़ाएगा।राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X के माध्यम से इस समारोह की जानकारी साझा की और खिलाड़ियों को बधाई दी।

योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तक के 3900 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष तक के 2199 खिलाड़ियों को 3.97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को मई, जून और जुलाई माह की राशि एक साथ हस्तांतरित की जाएगी।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 पदक जीते थे। इनमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड पदक तालिका में 25वें स्थान से छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुंच गया।

सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बनाएगा। साथ ही योगासन और मलखंब जैसी पारंपरिक खेल विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments