
अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, ताजा फोटोज में दिखाईं ग्लैमरस अदाएं
वेब सीरीज आश्रम में भोली-भाली लड़की का किरदार निभाने वाली अदिति पोहनकर आज ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि हुस्न और खूबसूरत अदाओं से भी फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं. जी हां हम बात कर रहे आश्रम वेब सीरीज की पम्मी यानी अदिति पोहनकर की. अदिति पोहनकर की रियल लाइफ से रूबरू करवा रहे हैं. अदिति पोहनकर कई वेब सीरीज और मूवीज में काम कर चुकी है, अदिति पोहनकर को असली पहचान ‘आश्रमÓ वेब सीरीज से मिली है. इस सीरीज ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया. जिसके बाद उनकी लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव देखने को मिला.अदिति ने अपना एक्टिंग करियर हिंदी मूवी ‘लव सेक्स और धोखा (2010)Ó से शुरू किया था. इसके बाद वो मराठी फिल्म ‘कुनासाथी कुनितारीÓ में भी दिखाई दी. लेकिन अदिति असली पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिली थी. उनकी पहली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज शी थी. इस सीरीज में भी उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला था. इसके बाद अभिनेता बॉबी देओल के साथ ‘आश्रमÓ में काम करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से पूरे देश का दिल जीत लिया.
सीरीज में बॉबी के साथ-साथ उनके काम भी खूब तारीफ होती है. आपको बता दें कि बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम 3Ó का पार्ट 2 अब रिलीज हो चुका है. जो रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया है.

Recent Comments