देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए सहस्त्रधारा रोड के नजदीक, हैलीपैड इलाके में एक बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया है। यह कार्रवाई विक्रान्त कुमार एवं अन्य द्वारा आई.टी. पार्क, हैली पैड रोड, विनायक हिल्स, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्यवाही करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता गौरव तोमर, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण रोके जाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, व्यवस्थित तथा स्वच्छ शहरी माहौल मुहैया कराना है। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक स्वीकृत नक्शों के अनुसार ही निर्माण कार्य करें और नियमों का उल्लंघन न करें।

इस तरह की कार्रवाई अवैध निर्माणों को रोकने तथा शहर के नियोजन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर हो रही है।

Recent Comments