देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा के तत्वावधान में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला 2025 के अवसर पर हुए लकी ड्रा के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य पुरस्कार के रूप में सागर आनन्द (बालावाला) को LED टीवी, श्रेयांस थापा (मोहब्बेवाला) को वॉशिंग मशीन, कविता राना (रायपुर खाला) को लाओपाला डिनर सेट तथा बी.पी. सावन (टपकेश्वर) को राइस कुकर प्रदान किया गया।
सांत्वना पुरस्कारों के अंतर्गत पाँच हेलमेट और पाँच प्रेस मशीनें भी वितरित की गईं। गिफ्ट वितरण 28 अगस्त को सम्पन्न हुआ। रायवाला क्षेत्र के विजेताओं को अपना गिफ्ट सभा से समय निकालकर प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, तीज समिति की संरक्षक गोदावरी थापली, अध्यक्षा प्रभा शाह, पूर्व अध्यक्षा-सचिव पूजा सुब्बा चंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

लकी ड्रा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने और पुरस्कार वितरण हेतु विशेष सहयोग देने वाले बालकृष्ण बराल, राजेन्द्र शाह एवं नीलकमल चंद का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
समिति अध्यक्षा प्रभा शाह एवं कार्यक्रम अध्यक्षा सविता क्षेत्री ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Recent Comments