देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महादान के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।
रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आपदा पीड़ितों की मदद करना रहा। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि समय-समय पर सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल दूसरों की जान बचाई जा सकती है बल्कि रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
शिविर में उत्साहजनक संख्या में विद्यार्थियों और अध्यापकों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Recent Comments