“फुटबॉल प्रतियोगिता में BFFC चैंपियन, हेमराज बिष्ट ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह”

हरिद्वार। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से प्रारम्भ हुई बालकों की फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।

पहले सेमीफाइनल में रोशनाबाद स्टेडियम ने वात्सल्य वाटिका को 3-1 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में BFFC ने ऑक्सफोर्ड एकेडमी को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबला रोशनाबाद स्टेडियम और BFFC के बीच खेला गया, जिसमें BFFC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोशनाबाद स्टेडियम को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

निर्णायक की भूमिका प्रसून दास, नदीम अली, तन्मय और अनमोल ने निभाई।

पुरस्कार वितरण और समापन समारोह
प्रतियोगिता का समापन तथा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण खेल परिषद उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी विशाल गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, प्रदीप कुमार, शुभम बोहरा, दीपक जोशी, शिखा बिष्ट सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments