नई दिल्ली ,31 अगस्त। कल यानी 1 सितंबर 2025 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न (ढ्ढञ्जक्र), आधार कार्ड, स्क्चढ्ढ क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स और रुक्कत्र सिलेंडर की कीमतों तक, ये बदलाव सीधे आपको प्रभावित करेंगे। अगर आपने समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं इन 8 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से:
1. ढ्ढञ्जक्र फाइल करने का आखिरी मौका
जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक अपना आयकर रिटर्न (ढ्ढञ्जक्र) दाखिल नहीं किया है, उनके लिए लेट फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है। अगर आप इस तारीख तक भी रिटर्न दाखिल करने से चूक जाते हैं, तो आपको भारी जुर्माना और ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
2. फ्री में आधार कराएं अपडेट
ढ्ढष्ठ्रढ्ढ द्वारा आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की सुविधा 14 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इस तारीख के बाद आधार में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी कोई भी जानकारी अपडेट कराने पर आपको शुल्क देना होगा।
3. हृक्कस् से क्कस् में जाने की डेडलाइन
सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (क्कस्) चुनने का आज आखिरी मौका है। नई पेंशन योजना (हृक्कस्) से क्कस् में स्विच करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
4. स्क्चढ्ढ क्रेडिट कार्ड यूजर्स ध्यान दें
1 सितंबर से स्क्चढ्ढ अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब सरकारी वेबसाइटों पर किए गए भुगतान, डिजिटल गेमिंग और कुछ चुनिंदा व्यापारियों पर किए गए खर्च पर ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
5. स्पेशल स्नष्ठ में निवेश का मौका
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (स्नष्ठ) में निवेश कर बेहतर ब्याज दर पाना चाहते हैं, तो कुछ बैंकों की स्पेशल स्नष्ठ योजनाओं में निवेश करने का यह आखिरी महीना है। इंडियन बैंक और ढ्ढष्ठक्चढ्ढ बैंक समेत कई बैंकों की स्पेशल स्नष्ठ स्कीमें 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही हैं।
6. चांदी की ज्वेलरी पर नया नियम
1 सितंबर से चांदी की ज्वेलरी के लिए हॉलमार्किंग का नियम स्वैच्छिक रूप से लागू हो जाएगा। यानी अब ग्राहकों के पास विकल्प होगा कि वे हॉलमार्क वाली चांदी खरीदें या बिना हॉलमार्क वाली। फिलहाल इसे अनिवार्य नहीं किया गया है।
7. इंडिया पोस्ट का बड़ा बदलाव
इंडिया पोस्ट 1 सितंबर से एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब “रजिस्टर्ड पोस्ट” सेवा को “स्पीड पोस्ट” में मिला दिया गया है। इसका मतलब है कि अब से सभी रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट के जरिए ही भेजी जाएंगी, जिससे डिलीवरी तेज और अधिक विश्वसनीय होगी।
8. रुक्कत्र सिलेंडर की नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रुक्कत्र सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल रुक्कत्र सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, आधार-आईटीआर से लेकर क्रेडिट कार्ड तकज् चूके तो होगी मुश्किल!
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments