
0-कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया फैसला
नई दिल्ली,02 सितंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75 वां जन्मदिन मनाएंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट मीटिंग में निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा. इसके अंतर्गत दिल्ली सरकार 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएगी.
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि वो सारे काम जो वर्षों से लंबित थे, इसमें हर विभाग से जुड़ी स्कीम और कामों को दिल्ली की जनता के हित में लेकर आयेंगे. उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत 75 योजनाओं को जनता के बीच लेकर आएंगे. उन्होंने कहा देश के पीएम को लेकर जो बयान हाल ही में दिया है वो बेहद दुखद है. विपक्ष के नेताओं के वक्तव्य से तकलीफ होती है, जब उनकी माताजी पर गाली देते हैं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीता मां की धरती से पीएम की स्वर्गीय माता का अपमान करके 2 युवराजों ने पूरे देश की राजनीति को शर्मसार किया. इसके बाद आज तक किसी नेता ने माफी नहीं मांगी है. पीएम मोदी जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक काम किया है. कभी कोई भेदभाव नहीं किया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण सहित सभी विभागों से संबंधित योजनाएं और लंबित योजनाओं को शुरू किया जाएगा. बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन है. इसके अवसर पर भाजपा शासित राज्यों की सरकारें पहले भी अपने अपने तरीकों से मनाती आई हैं.

Recent Comments