देहरादून में महिला सुरक्षा पर भ्रामक सर्वे रिपोर्ट की जांच शुरू, सर्वे कंपनी को नोटिस जारी

देहरादून । निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया, ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस रिपोर्ट के तथ्य सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते और इससे शहर में अभिभावकों, महिलाओं और युवतियों के बीच सुरक्षा को लेकर नकारात्मक माहौल बना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने इसकी जांच पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश को सौंपी है।

एसपी ऋषिकेश ने सर्वे कंपनी के फाउंडर/मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को नोटिस जारी कर सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ तीन दिन के भीतर पेश होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा इन आंकड़ों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकना और तथ्यों की सत्यता सुनिश्चित करना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments