उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण को मिले दो नए चिकित्सक

देहरादून । उत्तराखंड शासन ने गैरसैंण उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार चयनित चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक डॉ. सुरभि खेतवाल को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (Obstetrics & Gynaecology Specialist) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. रिया सैनी को शिशु रोग विशेषज्ञ (Paediatrics Specialist) के पद पर नियुक्त किया गया है।

दोनों चिकित्सकों की नियुक्ति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सिफारिश एवं उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की संस्तुति पर की गई है। अब गैरसैंण उप जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग और शिशु रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के मरीजों को पहले विशेष चिकित्सकीय उपचार के लिए देहरादून, श्रीनगर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से गैरसैंण और आसपास के इलाकों की जनता को राहत मिलेगी।

इस नियुक्ति से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments