राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रेषित की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर शिक्षकों की कठिन मेहनत, समर्पण और अमूल्य योगदान को सम्मानित करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का है। देश के विकास और प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनकी शिक्षाओं और मार्गदर्शन से ही हमारे बच्चे और युवा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनते हैं। राज्यपाल ने शिक्षकों से निष्ठा और समर्पण भाव के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें भी सदैव शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखनी चाहिए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments