हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे क्लीनिकों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बड़ी कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 2 अल्ट्रासाउंड मशीनों पर मानक अनुसार संचालित न होने पर सील किया गया और 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध न होने पर जुर्माना लगाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान की गई कार्रवाई
- मान्य डायग्नोस्टिक, बहादराबाद और ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी, लंढौरा को मानक अनुसार संचालित न होने पर सील किया गया।
- दीप अल्ट्रासाउंड सुल्तानपुर, यशलोक हॉस्पिटल रुड़की और आर्यावर्त हॉस्पिटल कनखल में मौके पर चिकित्सक न होने पर जुर्माना और नोटिस जारी किए गए।

जुर्माना लगाए गए क्लीनिक और अस्पताल
- जनपद की 19 नैदानिक संस्थानों में मानक के अनुसार संचालित न होने और विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
- लोटस हॉस्पिटल ज्वालापुर, एस एन पैथोलॉजी लैब बहादराबाद, मेडविन अस्पताल रुड़की और अन्य अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया।
- चौहान एक्सरे क्लीनिक लंढौरा, बालाजी एक्सरे सेंटर लंढौरा और अन्य अस्पतालों की मशीनें जब्त कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कुल जुर्माना
- निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्लीनिकों में पाई गई अनियमितताओं पर कुल 9 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रतिक्रिया
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्थापित नैदानिक संस्थानों की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था।
- समिति द्वारा जनपद में संचालित हो रहे विभिन्न नैदानिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर जांच की गई और अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

Recent Comments