बिना बताए दिल्ली पहुँचे थे बच्चे, पुलिस के सामने आया सनसनीखेज खुलासा

देहरादून। पुलिस की एक त्वरित कार्रवाई ने दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया है। बच्चे बिना किसी को बताए घूमने के लिए देहरादून से दिल्ली जा पहुंचे थे।

गत 04 सितंबर की रात्रि में, नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में सूचना दर्ज कराई कि उनकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री और पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे बिना कुछ बताए घर से गायब हो गए हैं। परिवार द्वारा सभी संभव तलाशी के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।

इसकी रिपोर्ट पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, बच्चों के फोटो सोशल मीडिया और आस-पास के जिलों व राज्यों की पुलिस के साथ साझा किए, साथ ही बच्चों के मित्रों और संबंधियों से जानकारी जुटाई। पुलिस की मेहनत और दिल्ली पुलिस के साथ बेहतर समन्वय से सफलता मिली। थाना पहाड़गंज, दिल्ली की सहायता से दोनों बच्चों को पहाड़गंज रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

बच्चों से पूछताछ पर पता चला कि वे दिल्ली घूमना चाहते थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मसूरी एक्सप्रेस देखी और बिना किसी को बताए उसमें सवार होकर दिल्ली चले गए।

बच्चों को सुरक्षित वापस लाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित (चौकी प्रभारी, फव्वारा चौक), कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल थे।

यह मामला दून पुलिस की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और दक्षता को उजागर करता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments