कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, टिहरी और अल्मोड़ा में होंगे महत्वपूर्ण बैठकें

देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण जनपद टिहरी के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए अब 15 और 16 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

इस बैठक में पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर, लखपत सिंह बुटोला (विधायक), जयेंद्र रमोला और राकेश नेगी ब्लॉक/नगर अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसी तरह, जनपद अल्मोड़ा में 10 सितंबर 2025 को अमरूत ठाकुर (विधायक), महेंद्र सिंह पाल (पूर्व सांसद), भगीरथ भट्ट और राजेंद्र टंगडिया की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

सारस्वत ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कांग्रेस सृजन के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनपदों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि एक मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।

उन्होंने बताया कि लगभग सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रभारी क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं और इस अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर पर्यवेक्षकों से सीधे संपर्क करने की अपील भी की गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments