संतो के साथ मुख्यमंत्री धामी की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों के साथ राज्य की आध्यात्मिक उन्नति, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। संतों ने राज्य में धर्म, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों की रक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए अपने सुझाव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने संतों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है तथा राज्य के धार्मिक स्थलों और संत समाज की सुरक्षा व सम्मान के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि संतों के मार्गदर्शन में राज्य की आध्यात्मिक चेतना मजबूत होगी और उत्तराखंड देश-दुनिया में धार्मिक पर्यटन व सद्भावना का केंद्र बन सकेगा.

संतों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य को धर्म और संस्कृति का सशक्त केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने संतों के सुझावों को सरकार की नीतियों में समाहित करने का भरोसा दिलाया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments