दून पुलिस ने ठक-ठक गैंग का किया खुलासा, एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने एक स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए ठक-ठक गैंग के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा लोगों को अपनी बातों में उलझाकर चोरी/स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

अभियुक्त के कब्जे से बरामद हुआ मोबाइल फोन

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 07-09-2025 पाम सिटी के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सरताज पुत्र सरफराज को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में वादी से छीना गया मोबाइल फोन I PHONE 16 PRO रंग गोल्डन बरामद किया गया।

अभियुक्त के गैंग का तरीका

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका एक गैंग है, जो लोगों को ऐसे स्थान पर गुजरने वाले वाहनों के बायी तरफ आकर वाहन को अपने पैर पर चढ़ने का बहना बनाकर वाहन चालक से बहस करता है, जिससे कि ड्राईवर अपनी दूसरी साईड का शीशा नीचे कर डर कर माफी मांगते हुये बात करता है, इस दौरान वाहन के दूसरी तरफ से दूसरा व्यक्ति उसी ड्राइवर की साइड पर शीशे पर ठक ठक कर उससे शीशा नीचे करवाकर चालक को अपनी बातों में उलझा कर रखता है, इसी दौरान अभियुक्त वाहन की दूसरी साइड में सीट पर रखे सामान को चोरी कर लेते हैं।

पुलिस टीम की कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण है – सरताज पुत्र सरफराज निवासी हीरालाल कस्बा बडा मवाना मेरठ हाल किरायेदार लिसाडी रोड गली न0-8 रसीद नगर बुमिया पुल जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 44 वर्ष। बरामदगी – I PHONE 16 PRO रंग गोल्डन। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, का0 अनोज राणा और का0 शिवराज सिंह शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments