-देशभर के ब्राह्मणों का नंदीग्राम भरतकुंड मे होगा जमावडा : कृपानिधान
अयोध्या 7 सितंबर (आरएनएस )। ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर जागना पड़ेगा नहीं तो आने वाली पीढ़ियां समाज के लोगों को माफ नहीं करेंगी। इसलिए 5 अक्टूबर के ब्राह्मण महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने देश भर के सभी ब्राह्मण संगठनों से सभी भेदभाव भूलकर एकजुट होकर राष्ट्रीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक विशाल स्वरूप देने के लिए अपनी ताकत का एहसास कराने का आवाहन किया है। नंदीग्राम भरतकुंड में संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति द्वारा आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित विशाल ब्राह्मण महाकुंभ में देश भर के ब्राह्मणो का जमावड़ा होगा जिसमें ब्राह्मणों की एक जुटता उनकी समाज में दयनीय उपेक्षित स्थिति पर विस्तार से चिंतन के लिए समाज के लोगों से भारी संख्या मे एकत्र होकर एकजुट होने का संकल्प लेने का विचार व्यक्त किया। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की बैठक में क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य ब्राह्मण लोगों के साथ चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को होने वाले अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारी पर उपस्थित जन समूह ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ब्राह्मणों के प्रति लोगों की दुराग्रह पक्षपात एवं कपट पूर्ण राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाकर वोट लेने का कार्य करने और बाद मे ब्राह्मणो को उपेक्षित करने की बात कही। इसके बाद इन्हें हासिये पर रखते है जो चिंतनीय कार्य कर रहे हैं। इस तरह से ब्राह्मणों को सत्ता से अलग रखकर अपनी राजनीतिक लाभ लेनेवाले लोगों को ब्राह्मण द्वारा अपनी पहचान से अवगत कराना चाहिए ,कि हमारे ही पूर्वज महर्षि दधीचि ,गुरु द्रोणाचार्य और देश की आजादी की पहली बिगुल बजाने वाले मंगल पांडे जैसे बलिदानी लोग ही रहे हैं इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सभी ब्राह्मणों को आगाह करते हुए कहां गया है कि आप लोग कब सोचेंगे कि। आने वाली पीढ़ी आप लोगों के मामले में विवेक पर चर्चा करें कि वास्तव में ब्राह्मण पहले क्या था। और आज क्या है, और यही हालत रही तो आने वाले दिनों में क्या रहेगा। इन्हीं मुद्दों को लेकर के आज की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कृपा निधान तिवारी ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह करते हुए कहा है। की पांच अक्टूबर को ब्राम्हण महा सम्मेलन में अपने-अपने क्षेत्र से लोगों की संख्या लाकर एक जुड़ता दिखाने का प्रयास करें। इस लोकतंत्र में यदि ब्राह्मणों में एक जुड़ता नहीं आई तो आने वाला दिन ब्राह्मणों के लिए भयाव: साबित होगा। उक्त कार्यक्रम का संचालन द्वारिका पांडे ने किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित जन समूह में डॉक्टर राम तेज पांडे , ओमप्रकाश पांडे रज्जू विनय पांडे पिंकी तिवारी, श्री प्रकाश पाठक ,ब्लॉक अशोक तिवारी ,राम भरत पांडे ,सूर्यनारायण दुबे पूर्व जिला उपाध्यक्ष ,विनय प्रकाश पांडे ,रमाकांत दुबे ,अंजनी तिवारी ,विनोद तिवारी ,दिनेश पांडे ,पवन पांडे ,राजू बाबा, दिवाकर पांडे ,वासुदेव पांडे ,दीप नारायण शुक्ला ,अश्वनी तिवारी ,प्रेम कुमार पांडे ,हौसला प्रसाद ,प्रेम प्रकाश आदि लोगों की गरिमामई उपस्थिति में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए और ब्राह्मणों को एकजुट होने के लिए अपने विचार व्यक्त किये जिस पर एकत्रित जन समूह ने तालिया की गड़गड़ाहट से विचारों पर अपनी सहमति व्यक्त की है। कार्यक्रम की सफलता के लिये कुछ ब्राम्हणों ने आर्थिक सहयोग भी स्वेक्षा से करने की हुंकार भरी है।
पांच अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक ब्राह्मण महाकुंभ
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments