देहरादून में शिविर आयोजित, 62 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण
देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना के अंतर्गत आज शिव शक्ति पंचायती मंदिर, नथुवा वाला, देहरादून में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के 62 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता है।
यह पहल भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) कानपुर, जिला प्रशासन देहरादून तथा जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुई। चयनित लाभार्थियों को आगामी 17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट, सुभाष रोड, देहरादून में कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा।

शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से श्री विशाल मौर्य, श्री कुणाल कटारिया एवं श्री आशुतोष दीक्षित उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी उपाध्याय, श्री राजेंद्र उनियाल तथा डी.डी.आर.सी. से श्री उमेश ग्रोवर ने भी भाग लिया। स्थानीय पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल ने भी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई।
उल्लेखनीय है कि कल, 12 सितंबर को ब्रह्मपुरी में भी इसी प्रकार का शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे और अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
यह शिविर न केवल सहारा है, बल्कि सम्मान की पुनर्स्थापना भी है — एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर।

Recent Comments