देहरादून: बिंदाल पुल पर महाराणा प्रताप प्रतिमा की दुर्दशा, कांग्रेस नेता ने स्वयं उठाया झाडू

बिंदाल पुल पर महाराणा प्रताप प्रतिमा के आसपास गंदगी का अंबार, कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया सफाई और पौधारोपण

देहरादून। कैंट व मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर चकराता रोड स्थित बिंदाल पुल के किनारे लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास गंदगी व झाड़ियों के अंबार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने साफ किया। पितृ पक्ष के अवसर पर मूर्ति के आसपास पार्क में पौधारोपण कर उन्होंने पौधों की उचित देखभाल की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखभाल पर उदासीनता पर चिंता व्यक्त की और संबंधित विधायकों व महापौर को जल्द ही पत्र लिखकर संघर्ष करने का भी संकेत दिया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि तेज़ी से बढ़ती आबादी और निर्माण कार्य के कारण देहरादून की कृषि भूमि लगातार घट रही है, साथ ही वृक्षों की कटाई हो रही है, जिससे शहर की हवा दूषित हो रही है और प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए आम नागरिकों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारी से आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून के मूल स्वरूप का संरक्षण न हो पाने और नदियों, नालों, खालों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण प्रदूषण का स्तर चिंताजनक हो गया है।

उन्होंने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा की दुर्दशा चिंता जनक है। प्रतिमा के आसपास न केवल झाड़ियां उग आई हैं, बल्कि गंदगी भी जमा हो गई है। यहां प्रदेश के मंत्री द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया था, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। धस्माना ने कहा कि इसी क्षेत्र में कैंट और मसूरी विधानसभाओं की सीमा पर स्वर्गीय हरबंस कपूर जी का स्मृति द्वार और एक शहीद द्वार भी स्थित हैं, लेकिन विधायकों और नगर निगम प्रशासन की ओर से इनकी देखभाल नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वे संबंधित विधायकों और महापौर को पत्र लिखकर समस्या दूर करने का आग्रह करेंगे, अन्यथा धरना प्रदर्शन की भी योजना है।

इस अवसर पर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, उपाध्यक्ष चंद्रपाल, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र बेदी, किशोर उनियाल, मनीष गर्ग, कृष्णा और अर्जुन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पौधारोपण अभियान का संयोजन किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments