अपराधियों के हौसले से दहशत, क्षेत्र मे दहशत का माहौल
जौनपुर -जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग करके बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार दो भाइयों की मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र मे दहशत फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली खबरों के मुताबिक रामनगर में शनिवार की देर रात बाइक सवार 02 सगे भाई मुंगराबादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वह रामनगर पहुंचे ही थे कि पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई राउंड गोलियां चलीं। इस घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे भाई की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मझगांवा गांव निवासी 60 वर्षीय शाहजहां और उनके छोटे भाई 45 वर्षीय जहांगीर व्यापारी हैं। रात करीब 10 बजे रास्ते में रामनगर के पास पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो पहले से ही घात लगाए बाइक बदमाश उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों के मुताबिक शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। जहांगीर की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन में घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले।
इस हत्या काण्ड होने से क्षेत्र में दहशत है। जिला पुलिस प्रमुख डॉ0 कौस्तुभ ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 7 चुनिंदा टीम गठित की गई है शीघ्र ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Recent Comments