“वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान”

धस्माना बोले, जनता अब सड़कों पर उतरने को तैयार

देहरादून। कांग्रेस ने आज से उत्तराखंड में वोट चोरी के खिलाफ प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। यह अभियान राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से वर्षों से वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्नाटक की सेंट्रल बेंगलुरु सीट पर एक लाख से अधिक फर्जी वोटों से भाजपा ने पराजित सीट जीत ली, जिसका खुलासा राहुल गांधी ने किया।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन चला रही है। रैलियों में उमड़े जनसैलाब के बाद अब एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में देशभर से पाँच करोड़ हस्ताक्षर जुटाकर चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे। उत्तराखंड से अकेले पाँच लाख नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments