अभिनव थापर को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की कमान, चार समन्वयकों समेत नई टीम घोषित

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद एआईसीसी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी आदेश के अनुसार अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीं भरत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोशल मीडिया विभाग के कामकाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए चार कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें मधुसूदन सुंडरियाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर शामिल हैं।

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से जारी इस नई टीम के गठन को प्रदेश में पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई टीम के सामने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनसरोकारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।

यहां देखें प्रेस को जारी पत्र

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments