देहरादून। “अनुशासन, नवाचार, सहयोग और वैश्विक दृष्टिकोण को जीवन में अपनाकर युवा न केवल राष्ट्र निर्माण में बल्कि विश्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।” यह विचार कंसाई जापान-इंडिया कल्चरल सोसाइटी के उपाध्यक्ष टोमियो इसोगाई ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारत और जापान की साझी संस्कृति और आपसी दृष्टिकोण आने वाले समय में विश्व सहयोग का सशक्त आधार बन सकते हैं। आज की अस्थिर और जटिल दुनिया में वही व्यक्ति सफल होगा, जो अनुकूलनशील सोच, स्पष्ट दृष्टि, गहरी समझ और निडर साहस के साथ समय के अनुरूप खुद को ढाल सके।
कार्यक्रम का आयोजन फैशन डिजाइन विभाग द्वारा किया गया था। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट, फैशन डिजाइन विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति छाबड़ा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. विशाल सागर सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसोगाई ने छात्रों को ‘3+1 सिद्धांत’ को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि यही मूल्य उन्हें आदर्श प्रोफेशनल बनाएंगे, जो न केवल अपने देश बल्कि वैश्विक मंच पर भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकें।

Recent Comments