आपदा प्रबंधन: जिलाधिकारी की अगुवाई में जारी है राहत कार्य

देहरादून।जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

राहत कार्य के मुख्य बिंदु:

  • छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए।
  • फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया।
  • कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया।

जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग:

जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments