देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन एवं एसएसपी देहरादून के निर्देशों के अनुरूप त्यूणी पुलिस ने अवैध अफीम की खेती कराने के मामले में वांछित चल रहे मेहर सिंह राणा को अटाल से ग्राम सैंज जाने वाले रास्ते से आज गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व में त्यूणी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर म0अ0सं0-15/2025 के अन्तर्गत धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था; अभियोग दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था और लगातार ठिकाना बदल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चकराता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति मेहर सिंह पुत्र स्व0 सुखराम, निवासी ग्राम सैंज, पोस्ट अटाल, थाना त्यूणी, जनपद देहरादून है।
मामले की विवेचना जारी है; पुलिस टीम में उ.नि. चन्द्रशेखर नौटियाल (थानाध्यक्ष चकराता), कांस्टेबल मुनेश रावत व कांस्टेबल यशपाल पंवार शामिल थे।

Recent Comments