मुख्यमंत्री धामी ने चमोली आपदा क्षेत्र का दौरा किया, राहत कार्यों को दी गति

प्रभावितों से मिले, 5-5 लाख की सहायता राशि दी; अधिकारियों को दिए युद्धस्तर पर बहाली के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण और हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कुंतारी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों में राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत, पेयजल और सड़क संपर्क बहाली के कार्यों में कोई कसर न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब तक 12 घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, 45 भवन और 15 गौशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 8 पशु मृत और 40 लापता हैं। प्रभावितों को खाद्य सामग्री, आश्रय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार और एसडीएम आर.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments