देहरादून। शहर में आई आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने और पानी के टैंकरों की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाने की अपील की।
पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपदा से जगह-जगह पानी की लाइनें टूट गई हैं, जिससे लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पानी के टैंकरों से भी आपूर्ति घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को तुरंत ठीक किया जाए और जहां बिजली नहीं है, वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर में टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए, क्योंकि वे मनमाने दामों पर पानी बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि डी एल रोड, आर्यनगर, करनपुर, बंगाली मोहल्ला, नालापानी, राजेश रावत कॉलोनी, गांधी बस्ती, पूरन बस्ती, संजय कॉलोनी, मोहनी रोड, नई बस्ती, डालनवाला, आराधर, बैंक कॉलोनी, नेशविला रोड, राजपुर रोड, तिलक रोड, कांवली रोड, बिंदाल की मलिन बस्तियों, चंद्र नगर, धामावाला, कांवली सहित कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Comments